डीएम व एसपी ने मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया जायजा

प्रतिमा विसर्जन स्थल पर होंगे विशेष इंतजाम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज पटनवा पुल, सोनउला रामनगर एवं हेतिमपुर पुल के निकट छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित दुर्गा प्रतिमा विर्सजन स्थल का निरीक्षण कर हो रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, शान्ति व्यवस्था आदि के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शान्तिपूर्ण मूर्तियां विसर्जित हो, इसके लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाया जाए। किसी भी स्तर पर शान्ति व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए विशेष रुप से ध्यान दिया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश, जनरेटर, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। गोताखोर, नाव एवं सर्चलाइट के इंतजाम भी विसर्जन से पूर्व कर लिया जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख विसर्जन स्थलों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी । चुनिंदा स्थलों पर क्रेन की व्यवस्था भी की जा रही है। नदी घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन में आने वाले लोगो को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उनके बैठने के भी आवश्यक प्रबंध रखे जाए। हेतिमपुर पुल घाट पर ग्रामीणों ने सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन की मांग की, जिससे जिलाधिकारी ने सहमति व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए हर संभव उपाय किये जायेंगे। पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपदवासियों को आश्वस्त किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव एसडीएम सौरभ सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

8 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

12 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

13 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

13 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

13 hours ago