एआरपी एसोसिएशन की बैठक में शिक्षकों ने उठाई मांगें, डीआईईटी प्राचार्य ने दिया आश्वासन


बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रामपुर कारखाना देवरिया में रविवार को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स एसोसिएशन (एआरपी) यूपी देवरिया की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केशव प्रताप शाही ने की। इस दौरान एआरपी शिक्षकों ने सपोर्टिव सुपरविजन से जुड़ी चुनौतियों को लेकर छह सूत्रीय मांगपत्र डीआईईटी के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह को सौंपा।

मांगपत्र में प्रमुख रूप से जनपद में अवशेष एआरपी के चयन, नवचयनित एआरपी का एकदिवसीय ऑनलाइन व ऑफलाइन अभिमुखीकरण कार्यक्रम, खंड शिक्षा अधिकारी और एआरपी की बैठक में डाटा की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराना, मासिक कार्ययोजना का निर्माण, नए शिक्षक संकुल का गठन तथा व्हाट्सएप समूहों में एआरपी की सहभागिता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

प्राचार्य ने दिया सकारात्मक आश्वासन
प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जुलाई मध्य तक सभी अवशेष एआरपी का चयन कर लिया जाएगा। चयन हेतु विज्ञापन पहले ही प्रकाशित किया जा चुका है, जिसके तहत 8 जुलाई 2025 तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। चयन परीक्षा 15 से 20 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नव चयनित एआरपी का ऑनलाइन अभिमुखीकरण जुलाई के प्रथम सप्ताह में और ऑफलाइन प्रशिक्षण जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगा। खंड शिक्षा अधिकारियों और एआरपी की बैठकों के लिए जरूरी ऑनलाइन डाटा की हार्ड कॉपी कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मासिक कार्ययोजना बनाई जा सकेगी।

प्राचार्य ने यह भी बताया कि पूर्व में कार्यरत शिक्षक संकुल की जगह अब नए शिक्षक संकुल चयनित किए जाएंगे, और उनकी सूची में संशोधन किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि वे अपने महत्वपूर्ण विभागीय व्हाट्सएप समूहों में एआरपी को जोड़ें और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।

बैठक में उपस्थित प्रमुख शिक्षक
बैठक में सगीर अहमद खान, निशेष कुमार गुप्ता, संजय कुमार पाण्डेय, नीरज कुमार पाण्डेय, विशाल राय, सचिंद्र देव, प्रियंका जायसवाल, मुन्ना अंसारी, चंदन कुमार गुप्ता, धीरज कुमार उपाध्याय, प्रेमचंद मधेशिया, सुनील त्रिपाठी, अवनीश दुबे, डॉ. नवीन कुमार गुप्ता, राजीव मल्ल, नन्हे सिंह समेत समस्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स मौजूद रहे।

बैठक के दौरान शिक्षकों ने एक सुर में मांगों को उचित ठहराया और जल्द अमल की अपेक्षा जताई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

Editor CP pandey

Recent Posts

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

9 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

8 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

8 hours ago

सीएम मॉडल स्कूल निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…

9 hours ago