नौतन थाने में अखिलेश कुमार ने संभाला थानाध्यक्ष का पद, अपराध और शराबबंदी पर सख्त रुख

सीवान/बिहार (राष्ट्र की परम्परा) जिले के नौतन थाने में नए थानाध्यक्ष के रूप में अखिलेश कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को कायम रखना और अपराध पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि सरकार की शराबबंदी नीति को ज़मीन पर पूरी तरह लागू करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि नौतन थाना क्षेत्र में किसी भी सूरत में शराब का कारोबार या सेवन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “जो लोग शराब का सेवन करना चाहते हैं या धंधा करना चाहते हैं, वे नौतन थाना क्षेत्र से दूर रहें, अन्यथा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।”

उन्होंने यह भी बताया कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। फरार अभियुक्तों और वारंटियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार छापेमारी की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही फरार अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

नए थानाध्यक्ष के तेवरों से स्पष्ट है कि नौतन थाना क्षेत्र में अब अपराध और शराब कारोबार के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे और क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया से कौशाम्बी जाएंगे संजय कुमार रेड्डी, SP अभिजित आर. शंकर ने स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया सम्मान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस लाइन देवरिया में शुक्रवार, 27 नवंबर को भावुकता और सम्मान…

14 minutes ago

आशा लाइब्रेरी संविधान पर परिचर्चा का आयोजन

संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की दी गयी सीख अधिकार के…

1 hour ago

गांधी नगर वार्ड को मिली विकास की सौगात, सीसी रोड और नाली निर्माण शुरू

जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से मिलेगी निजात, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता…

1 hour ago

विद्यालयों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर…

2 hours ago

कामकाजी पेशेवरों के लिए बीबीएयू में एमबीए का मौका, पंजीकरण शुरू

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

2 hours ago

देवरिया की सड़कों पर सफर या सजा? जाम, गड्ढों और भारी वाहनों ने बढ़ाई जनता की मुसीबत

देवरिया में जाम और जर्जर सड़कों का डबल अटैक! मरीजों की सांसें अटक रहीं, छात्रों…

8 hours ago