आईसीटी प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने लिया भाग

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ आईसीटी प्रतियोगिता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) बेसिक शिक्षा परिषद एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत जिले में कार्यरत शिक्षक व शिक्षिकाओं की जनपद स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता-2022 का आयोजन गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया। परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता महिला व पुरुष 2 वर्गों में आयोजित की गई थी। गुरुवार को ही प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित किया गया।
जहां महिला वर्ग में सहजनवा की पूर्णिमा सिंह ने प्रथम स्थान, कौड़िया की तृप्ति यादव ने द्वितीय स्थान व चरगांवा की अनीता श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जबकि पुरुष वर्ग में कौड़ीराम के डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने प्रथम स्थान व गोला के अमित कुमार गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के नोडल वासुदेव, प्रवक्ता-भौतिक विज्ञान एवं निर्णायक मंडल में डा.राजेश कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर), राजीव कुमार वरुण एवं उदय प्रताप सिंह प्रवक्ता पालीटेक्निक रहे। इस अवसर पर अमृत उपाध्याय एवं धनंजय कुमार सिंह प्र.वरिष्ठ प्रवक्ता की उपस्थिति रही।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

3 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

3 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

8 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

8 hours ago