निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

  • प्रशिक्षण का तीसरा दिन
  • खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह की देखरेख में हो रहा प्रशिक्षण

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)09 अक्टूबर..

पडरौना ब्लॉक के बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह की देखरेख में चल रहे निपुण भारत मिशन के तहत रविवार को 100 शिक्षकों को आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के लिए प्रशिक्षित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि कक्षा एक से तीन तक के छात्रों को वर्ष 2026 तक 100 फीसद निपुण करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को प्रतिवेदन के द्वारा पहले दिन के प्रशिक्षण का दोहराव प्रतिभागियों द्वारा किया गया। भाषा शिक्षण सामग्री बिग बुक, चित्र चार्ट, कहानी और कार्यपुस्तिका की रणनीतियों पर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षण प्रक्रिया के दौरान दैनिक शिक्षण योजना की संरचना समूह कार्य करवाया गया। मौखिक भाषा विकास पर डिकोडिंग व डिकोडिंग के लिए बुनियादी कौशल पर संबंधित वीडियो दिखाया गया। कक्षा पठन संबंधित गतिविधियां बिग बुक से पठन लोगोग्रफिक, पठन एवं स्वतंत्र पठन पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान बीईओ बंशीधर श्रीवास्तव, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, मनीष कुमार, आकाश सिंह, राहुल वर्मा, शोभीलाल गुप्ता, अजिताभ तिवारी, माधुरी देवी , निवेदिता , दीक्षा त्रिपाठी, वंदना गौरी, संगीता यादव, शिवांगी जायसवाल, अविनाश श्रीवास्तव , अरविन्द तिवारी आदि मौजूद रहे।

संवाददाता कुशीनगर..

parveen journalist

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

3 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

3 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

3 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

3 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

4 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

4 hours ago