शोक जताने पहुँचे शिक्षक

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अमईपुर सड़ा में तैनात शिक्षक विशेष कुमार का बीते सप्ताह एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। वह शादी समारोह से लौटकर विद्यालय आ रहे थे। शिक्षक के निधन पर टीचर्स सेल्फ केयर टीम के सदस्य उनके निवास स्थान अमरोहा के गांव चक्कालीलेट पहुंचे।ब्लॉक संरक्षक हरवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर, दिवंगत परिवार को सांत्वना देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।बता दें कि शिक्षक विशेष कुमार अपने माता-पिता के अकेले बेटे थे।माता-पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका हैं।वह अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गए।टीम के सदस्य सुरजीत सक्सेना ने उन्हें विभाग द्वारा आश्रित को सेवा एवं पारिवारिक पेंशन के बारे में विस्तार से बताया।नरेंद्र जायसवाल ने ग्रेच्युटी एवं एन. पी. यस. हेतु जानकारी प्रदान की,जल्द ही सारे कार्य पूर्ण करते हुए परिवार का पूर्ण सहयोग किया जायेगा ।अंत में टीम नें परिवार को हर तरह की मदद के लिए आश्वास्त देते हुए दोनो बच्चो को पिता के न रहने पर अपने माता और परिवार को संभालते हुए पढ़ाई जारी रखने के लिए मार्गदर्शन किया और कहा की आप सबके साथ हमेशा टीम ऐसे ही तत्पर मिलेगी।इस दौरान हरवीर सिंह, अध्यक्ष शशांक गुप्ता, मंत्री सुनील यादव, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र जायसवाल, सहित टीम प्रभारी सुरजीत सक्सेना, राम औतार यादव, सुरेश पाल जी आदि शिक्षक मौजूद रहें ।

rkp@newsdesk

Recent Posts

माउंट वैली एकेडमी का वार्षिक समारोह बना प्रतिभाओं का उत्सव, टॉपर्स साइकिल से सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नगर पंचायत मगहर स्थित माउंट वैली एकेडमी…

7 minutes ago

संत कबीर नगर में नकली गोल्ड से 8 लाख की ठगी, होमगार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…

2 hours ago

संयुक्त राष्ट्र से इज़राइल–अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की मांग, ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…

2 hours ago

गोरखपुर में 1 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, कायस्थ विकास परिषद की घोषणा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…

2 hours ago

बलिया में सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, 15 दिन में सुधार नहीं तो रुकेगा वेतन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…

2 hours ago

सिकंदरपुर में शिक्षा जागरूकता के लिए निकला बाइक जुलूस, बच्चों को बांटी गई शैक्षिक सामग्री

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सीओ सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह की पहल पर…

2 hours ago