शिक्षक है समाज का दर्पण मार्गदर्शक- राजेश कुमार सिंह:शिक्षक दिवस

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

भाटपार रानी के बेलपारपंडित में प्रतिष्ठित संस्थान ज्ञान कुंज एकेडमी में आज हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर राजेश कुमार सिंह के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर बच्चों ने देश के महान शिक्षक, शिक्षाविद् एवं राजनीतिक चिंतक देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं बच्चों ने डॉक्टर राधाकृष्णन की बहुत सारी खूबसूरत पेंटिंग्स बनाकर अपना अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके बारे में लेख लिखकर अपने विचारों को बहुत ही सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया। जबकि इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय पाण्डेय ने कहा कि डॉ० राधाकृष्णन ने देश के सर्वोच्च पद पर रहने के बावजूद अपने आप के अंदर अपने शिक्षक भाव को जीवित रखा तथा खुद को एक शिक्षक के रूप में ही प्रस्तुत किया। नारी शिक्षा के प्रति उनके विचार अत्यन्त ही उपयोगी एवं प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर राजेश सिंह ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन एक व्यक्ति न होकर एक विचार हैं। उनके विचार एवं शिक्षा के प्रति उनकी दूर दृष्टि आज भी देश व समाज के काम आ रही है। आज बेटी पढ़ाओ का जो नारा प्रचारित किया जा रहा है उसके हर पहलू पर उन्होंने आजादी से पहले ही हर एक बिंदुओं की व्याख्या कर दी थी। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका जेबा खातून ने किया। जबकि विद्यालय के अन्य सभी शिक्षकगण मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

3 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

5 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

5 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

5 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

6 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

6 hours ago