शिक्षक का हमारे जीवन मे अमूल्य योगदान है-राजेश रॉय

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

कौड़ीराम/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
ए.वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल बघराई में गुरुवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबंधक राजेश राय द्वारा मॉ सरस्वती व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर मार्ल्यापण व दीपप्रज्जलन कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए राजेश राय ने कहा कि शिक्षक का हमारे जीवन में अमुल्य योगदान है, शिक्षकों के बिना यह जीवन सार्थक नही है, हर किसी के जीवन में एक गुरू एक शिक्षक का होना बेहद आवश्यक है। इसलिए हम सभी को सदा शिक्षकों का मान सम्मान करना चाहिए, और उनके बातों पर अमल करना चाहिए। प्रधानाचार्या निशा राय ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम के ज्ञान के ही शिक्षक नहीं होते, बल्कि वे जीवन के पाठों के भी मार्गदर्शक होते हैं उनकी मेहनत, समर्पण और शिक्षण की कला ने हमें सिखाया कि कैसे अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाएं और समाज में अपनी जगह बनाएं। इस अवसर पर अमित राय, मनीष राय, योगेश यादव, अभिमन्यु राय, रंजीत यादव, गोविंद कशेरा, राज कशेरा, रामधारी गुप्ता, दीपक भाटिया, रामदयाल कुमार, अजय प्रजापति, सहित तमाम शिक्षक तथा शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

2 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

2 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

2 hours ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

5 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

5 hours ago