अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत,मुकदमा दर्ज

बुझ गया इकलौता चिराग छोड़ गया रोता विलखता परिवार

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय थाना क्षेत्र के बघौचघाट पचरुखिया नहर मार्ग पर बसडिला मैनुद्दीन गांव के सामने मंगलवार देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट शिक्षक की मौत हो गई। बुधवार सुबह राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करा कर पोस्टमार्टम हेतु देवरिया भेज दिया।देवव्रत पाण्डेय पुत्र स्व शिवशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम-बंजरिया थाना तरकुलवा के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। उधर मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया बाजार निवासी विवेक पांडेय 38 वर्ष पुत्र स्व हरिश्चंद्र पांडे फाजिलनगर स्थित किसी स्कूल में प्राइवेट शिक्षक थे। मंगलवार देर रात वह बाइक से अपने ससुराल बघौचघाट कस्बा जा रहे थे। अभी वह बघौचघाट पचरुखिया नहर मार्ग पर बसडिला मैनुद्दीन गांव के सामने पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन के टक्कर में सड़क पर गिरकर सिर में गंभीर चोट आई। देर रात होने की वजह से घटना की जानकारी किसी को नहीं हुई। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करा कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। उधर मौत की सूचना मिलते ही घर में को आराम मच गया। मृतक घर का इकलौता चिराग था। मृतक का दो संतान है। पत्नी रागिनी देवी मां गीता का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक बघौचघाट कस्बा निवासी सपा के पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी के पीआरओ रहे बैजनाथ मिश्र के दामाद थे। इनके मौत से पूरा कस्बा गमगीन हो गई। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक ही मौत हो गई है। अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कुशीनगर में विद्युत व्यवस्था सुधार पर जोर, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…

1 hour ago

तहसील परिसर की दुकानों की नीलामी 20 अप्रैल को, बोली में भाग लेने का अवसर

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…

1 hour ago

विकास भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सम्पन्न, 15 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…

2 hours ago

आईजीआरएस व राजस्व वसूली पर सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

2 hours ago

महिला आरक्षण कानून: सशक्तिकरण या पर्दे के पीछे की राजनीति?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…

2 hours ago

स्वास्थ्य इकाइयों में सुझाव पेटिका लगाने के निर्देश, सीएमओ ने योजनाओं की समीक्षा की

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…

2 hours ago