ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अंबेडकर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करेंगे प्रो. हरिशंकर सिंह

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के संकायध्यक्ष और एचओडी प्रोफेसर डॉ. हरिशंकर सिंह यूके स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
ज्ञात हो कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में 11 से 13 मार्च के मध्य डॉ. सिंह अपने शोध “मेटा काग्निशिन लेवल एंड लर्निंग स्टाइल ऑफ प्रोस्पेक्टिव विजुअल एम्पायरमेंट टीचर्स ए सोशल एंड कल्चरल कांटेक्स्ट” को आक्सफोर्ड एजुकेशन रिसर्च सिम्पोजियम में प्रस्तुत करेंगे।
प्रो. हरिशंकर सिंह वर्तमान में विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में प्रमुख रूप से कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो.संजय सिंह के साथ शोधार्थियों, विद्यार्थियों व साथी शिक्षकों ने बधाई दी है।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी विश्व की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है। यह एक ऐसी यूनिवर्सिटी है, जो लगातार सभी यूनिवर्सिटी रैंकिंग लिस्ट में टॉप पर है। विगत 900 वर्षों से अधिक की विरासत के साथ इसने एकेडेमिक्स और रिसर्च में ग्लोबल लेवल पर अपनी अद्वितीय रेपुटेशन स्थापित की है। यह दुनिया की सबसे पुरानी युनिवर्सिटी है। जो यूनिक एजुकेशनल सुविधाएं और क़्वालिटी एजुकेशन प्रदान करती है।
राजधानी लखनऊ के सैनिक नगर निवासी डॉ. सिंह की इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने सेवानिवृत कर्नल आदि शंकर मिश्र के नेतृत्व बधाई देते हुए ऐसी ही अनेक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

12 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

12 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

12 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

12 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

13 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

13 hours ago