चिकित्सक की गैरमौजूदगी में शिक्षक की मौत

भटनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर चिकित्सक की गैरमौजूदगी के कारण शिक्षक की मृत्यु हो गई।
आपको बताते चले कि प्राणनाथ मिश्र, सहायक अध्यापक सुभाष इंटर कालेज भटनी का स्वास्थय शनिवार की प्रात:5:30 बजे ख़राब हुआ, जिसकी सूचना 108 नम्बर को दी गयी, सूचना प्राप्त होते ही 108 नम्बर मरीज के घर पहुँचा आनन फानन में परिजनों द्वारा 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी लाया गया जहाँ अस्तपाल में कोई भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं था,इलाज न होने के कारण मरीज की मृत्यु हो गई। इसके पूर्व भी एक शिक्षिका ने जहर खाया था, और स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर न होने पर, उसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल देवरिया ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे हालत बिगड़ने से शिक्षिका की मौत हो गई। स्थानीय लोगो व परिजनों का कहना है कि,
इस स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि में कोई चिकित्सक कभी नहीं रहता है,अतः चिकित्सकों के अभाव में मौते होती रही है,और प्रभारी चिकित्साधिकारी हमेशा शराब के नशे धुन रहता है।
परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से लिखित पत्र के माध्यम से डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

19 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

19 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago