तमकुहीराज ने गोपालगंज को पेनाल्टी शूट में किया पराजित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के तमकुही विकास खण्ड के बरवाराजापाकड़ में सीताराम चौराहा खेल मैदान में, संजय क्लब बरवाराजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 43 वें सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में, पेनाल्टी शूट तक चले मैच में राज हाइवे फुटबाल क्लब तमकुहीराज ने सनराइज फुटबाल क्लब गोपालगंज को दो गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
गुरुवार को हुए मैच में मध्यांतर के पूर्व दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं। मध्यांतर बाद दोनों टीमों का स्कोर 2-2 से बराबर रहा। 30 मिनट के अतिरिक्त समय में दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। पेनाल्टी शूटआउट में तमकुहीराज ने 4 गोल किया तो गोपालगंज की टीम महज दो गोल ही कर सकी। इस प्रकार 2 गोल से मैच जीतकर तमकुहीराज ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रधान अशोक गोंड, विशिष्ट अतिथि प्रधान रमेश गुप्ता व अतिविशिष्ट अतिथि वीरेंद्र प्रसाद व प्रधान अशोक पाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। रेफरी खुर्शीद आलम, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, ऐनुल्लाह अंसारी ने मैच संपन्न कराया। उद्घोषक रमाकांत पांडेय व प्रिंस शुक्ल रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रधान मुन्नीलाल प्रसाद, सत्यप्रकाश गुप्ता, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, महमूद अंसारी, राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद, सोनू पांडेय, अवधेश शर्मा, रामप्रीत गोंड आदि दर्शक मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago