Categories: Uncategorized

पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए 18 लाख का प्रतिबन्धित गुटखा जब्त किया

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में गुटखा व पान मसाला तथा सुगंधित सुपारी की विक्री पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध लगाया गया है। किन्तु ठाणे, भिवंडी, कल्याण तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विक्री के लिए अन्य राज्यो से गुटखा, पान मसाला आदि मंगायी जाती हैं। गोडाउन बाहुल्य इलाका होने के वजह से भिवंडी में गुटखा माफियाओं द्वारा प्रतिबंधित गुटखा व पान मसाला संचय करके रखा जाता है। पुलिस व अन्य औषधि विभागो द्वारा किये जा रहे शख्ती के बावजूद, गुटका माफियाओं द्वार बेखौफ़ होकर, प्रतिबंधित गुटखा व पान मसाला का व्यापार किया जा रहा हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार औषधि प्रशासन विभाग द्वारा भिवंडी के एक गोदाम पर छापा मारकर 17 लाख 82 हजार रुपये की कीमत का गुटखा बरामद किया और साथ में दो लोडर टेम्पो को कब्जे में किया है, जिसकी कुल कीमत 33 लाख 82 हजार रुपये बताई जा रही है। खाद्य विभाग व सुरक्षा विभाग द्वारा काल्हेर रेतीबंदर के अर्हंत कंपाउंड के Y1 गोदाम के सामने, टेम्पो क्रमांक एमएच 04 जेयू 6307 में 20 बोरियां और टेंपो नंबर एमएच 04 जेके 2384 में 24 बोरियां यानी कुल 45 बोरियों में आर.के. नामक, प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत कुल 17 लाख 82 हजार रुपये बताई जा रही है।खाद्य निरीक्षक माणिक जाधव ने प्रतिबंधित गुटखा के ट्रांसपोर्टर अबीर मायेकर, कर्नाटक पासिंग की दो आयशर टेंपों में गुटखा ट्रांसपोर्टिंग कर रहे दो अज्ञात व्यक्तियों, नें मुम्बई कांदिवली से प्रतिबंधित गुटखा के खरीदार जावेद, साजिद, बबलू, राजू पावन, धीरज व नंदू कुल 11 लोगों के खिलाफ नारपोली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago