संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। “इस संसार में सभी को अपना हक और अधिकार प्राप्त है। जन्म लेते ही अधिकार चालू हो जाता है। कहीं भी यदि बाल अधिकार का हनन हो रहा है। तो कानून का सहारा लेकर उसे प्राप्त कर सकते हैं।”
उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कही। वह जिला व सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में राज ग्लोबल एकेडमी मलोरना में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यस्थल पर जहां महिला कर्मियों की संख्या 10 अथवा 10 से अधिक है, वहां कानून के तहत आंतरिक सुरक्षा समिति का गठन अनिवार्य है।
उन्होंने बच्चों के द्वारा पूछे गए अनेक प्रश्नों का जबाव देकर उनके जिज्ञासाओं को शांत किया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने लीगल स्थापित सिस्टम के द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न विधिक सेवाओं के बारे में बताया। विद्यालय की डायरेक्टर सीमा सिंह व प्रधानाचार्या सोसी जैकब ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो.दानिश, इमरान खान समेत विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र/ मौजूद रहीं।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…