बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजय सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। अनुसूचित जनजाति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामधनी गौड ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने एक देश, एक विधान और एक निशान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन राष्ट्र सेवा का प्रतीक रहा। वही शिवसहाय बरनवाल व अशोक सोनकर ने उनके जीवन पर संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्त ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र के निर्माण में योगदान को भुलाया नही जा सकता, अतः हम सभी लोगो उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करना होगा। इस अवसर पर उमेश यादव , शिवम द्विवेदी, आशुतोष तिवारी, रिंकू कसेरा ,आर्यन मद्धेशिया संजय जयसवाल ,सनी विश्वकर्मा, गोविंद गौड, पप्पू सिंह संतोष सिंहअन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…
आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…
प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…