बंगरा पुल पर ताजिया मिलान युवाओं ने किया शस्त्रकला का प्रदर्शन

चार गांवों की जुलूसों का एकत्रीकरण
अमन-ओ-अमान का रहा बेहतरीन पैग़ाम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मोहर्रम के मौके पर रविवार को बहुरीया टोला, महंथ टोला, बंगरा और रामबक्स राय गांवों से निकाले गए ताजिया जुलूस पारंपरिक अकीदत के साथ बंगरा पुल पर एकत्र हुए। यह इलाका तुर्कपट्टी व सेवरही थाना क्षेत्र की सरहद पर स्थित है, लिहाजा दोनों थानों की पुलिस ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से संभाला। ताजिया मिलान के दौरान युवाओं ने ढोल-ताशे, चकरी और लाठी के साथ परंपरागत हथियारों की शस्त्रकला का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम में भीड़ अनुशासित रही और फिज़ा में मजहबी एकता और भाईचारे की मिसाल दिखाई दी। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसआई सभाजीत सिंह, एसआई राधेश्याम यादव, एचसीपी अरविंद सिंह, कांस्टेबल सुनील राजभर, अशोक प्रजापति, विश्वजीत कुमार, महिला आरक्षी रीता कुमारी, प्रशिक्षु दारोगा आंजेय गिरी, आशुतोष मिश्र और शिव प्रसाद मौके पर लगातार निगरानी में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि ताजिया मिलान कार्यक्रम अमन-ओ-सुकून के माहौल में संपन्न हुआ।

Karan Pandey

Recent Posts

मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: देवरिया पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा, 216 लोगों की जांच

देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष मॉर्निंग वॉकर चेकिंग…

7 minutes ago

बिहार में सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत: एसएपी में 17 हजार पदों पर बहाली, अर्धसैनिक बलों के रिटायर्ड जवानों को भी मौका

रिटायर्ड सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान बनेंगे बिहार की सुरक्षा की रीढ़ Aiनिर्मित सांकेतिक…

48 minutes ago

16 फ़रवरी को हुए ऐतिहासिक निधन

🕯️ 16 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय और वैश्विक इतिहास के प्रमुख व्यक्तित्व16 फ़रवरी को…

49 minutes ago

मेकअप नहीं, मानवता ही असली आभूषण

अंधेरी खदान से प्रशासनिक शिखर तक ♥️ कहानी – एपिसोड 1 ♥️ जीवन का असली…

1 hour ago

सवेरा सबका कब होगा? विकास की रोशनी पर बड़ा सवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शाम तो सबकी होती है। सूरज ढलता है तो अंधेरा किसी…

2 hours ago

रक्षा बजट 2026 में 15% बढ़ोतरी: पीएम मोदी बोले- डिफेंस को एडवांस करना सरकार का कर्तव्य

भारत सरकार ने रक्षा बजट 2026 में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर एक बड़ा संदेश…

2 hours ago