Categories: Newsbeat

शिव-पार्वती की झांकियों ने बढ़ाई शिव बारात की शोभा

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर भव्य शिव बारात, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन


सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिकन्दरपुर नगर में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। शिवरात्रि पर निकली शिव बारात ने पूरे नगर को भक्ति, उल्लास और आस्था के रंग में रंग दिया। दो अलग-अलग स्थानों से निकली बारातों ने नगर भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
सबसे पहले किला का पोखरा से शिव बारात का शुभारंभ हुआ, जिसकी अध्यक्षता मनोज कुमार मोदनवाल ने की। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच सैकड़ों श्रद्धालु शिव बारात के साथ चलते नजर आए। इसके लगभग दो घंटे बाद चतुर्भुज नाथ मंदिर से दूसरी शिव बारात निकाली गई, जिसने नगर के माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।
दोनों शिव बारातों में भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश, कार्तिकेय सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट और पारंपरिक परिधानों में सजी झांकियों ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शिव बारात का स्वागत किया गया।
डीजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की भक्तिमय धुन पर युवा, महिलाएं और बच्चे झूमते नजर आए। नगर पंचायत क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शिव बारात में शामिल हुए और महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व को उत्सव के रूप में मनाया। मार्ग में कई स्थानों पर प्रसाद वितरण और जलपान की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी।

ये भी पढ़ें – सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग में वन दरोगाओं का सम्बद्धीकरण अधर में

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारी लगातार गश्त करते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन की सतर्कता के चलते शिव बारात का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
महाशिवरात्रि पर निकली यह भव्य शिव बारात न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपरा को भी मजबूत करती नजर आई। शिव बारात ने नगरवासियों को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago