जुहू में प्रस्तुत की गईं प्रभु झूलेलाल की झांकी

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
जुहू-चौपाटी में सोमवार की सुबह 7 बजे अरब सागर के सम्मुख प्रभू श्री झूलेलाल की महाआरती का आयोजन किया गया। आरती से पहले भगवान श्रीझूलेलाल की 12 फीट की प्रतिकृति, ध्वजा- पताका समेत जुहू पर उतरी गईं।
महाआरती के दौरान खार- बांद्रा- सांताक्रूज का सिंधी समाज बड़ी संख्या में उपस्थित था, जबकि सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ राम जाव्हरानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक किशोर मनियाल ने बताया कि झूलेलाल भगवान हम सिन्धीयों के ‘इष्ट देव’ है।हम उन्हें वरुण (जल देवता) का अवतार मानते हैं और वरुण देव को हम सागर के देवता, सत्य के रक्षक और दिव्य दृष्टि वाले देवता के रूप में जानते है। विश्व भर में बसा सारा सिंधी समाज अपने तमाम कामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान झूलेलाल को पूजता है, हमारा ये परम विश्वास है,कि जल से सभी सुखों की प्राप्ति होती है और जल ही जीवन है। कार्यक्रम का आयोजन जुहू स्थित पाम ग्रुव होटल के पास शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने किया गया था।
उन्होंने यह भी बताया कि
चेटी चंद को इष्टदेव उदेरोलाल के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें “झूलेलाल” के नाम से भी जाना जाता है। सिंधी समाज का मानना ​​है कि उदेरोलाल का जन्म 1007 में हुआ था, मुस्लिम राजा मिर्कशाह द्वारा सताए जाने से बचाने के लिए उन्होंने सिंधु नदी के तट पर हिंदू भगवान वरुण देव से प्रार्थना की थी और झूलेलाल प्रकट हुए थे और उनकी रक्षा की थी,इसीलिये हम झूलेलाल को भगवान मानते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

6 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

6 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

7 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

7 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

7 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

7 hours ago