दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के टापर्स को मिठाई खिलाकर दी बधाई

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दसवीं एवं बारहवीं के छात्र छात्राओं का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा। दसवीं के निखिल चौहान 93% अरिदमन एवं पवन यादव 92%, सृष्टि बरनवाल 91%, ओंकार सिंह 90%, बारहवीं की दीक्षा शर्मा 92%, आर्यन कुमार 90%, आयुष कुशवाहा 89.4% हासिल कर अपनी शानदार सफलता प्राप्त की। विद्यालय के दसवीं एवं बारहवीं अधिकतम छात्र-छात्राएं जिसमें प्रिया, सफक, आदिल, अमृता, विराज, जया, हृदयांशु,आयुष, अभिषेक, अनामिका, सिंधु , वरुणा, कुंदन, दिव्यांका आदि 90% से 80% तक अंक हासिल कर सके।
बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।
इस मौके पर विद्यालय के दिलीप कुमार सिंह, सीमा पांडेय, अभिषेक मौर्य, परमानंद गोस्वामी, आशुतोष तिवारी, एस के गुप्ता, पुरंजय, अमूल्य,आदित्य प्रकाश आदि मौजूद थे, जिन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

8 minutes ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

5 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

5 hours ago