बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के रूपईडीहा में आम आदमी पार्टी की नगर पंचायत इकाई द्वारा दिल्ली में एम सी डी अध्यक्ष पद की कुर्सी पर आम आदमी पार्टी के विजय के अवसर पर एक बैठक आप पार्टी कार्यालय में की। कार्यकर्ताओं ने सर्व प्रथम एक दूसरे को गले लगाकर एवम मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं में खुशी की जबरदस्त लहर दिखी। आप पार्टी जिन्दाबाद, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का उदघोष किया।
नगर सह सचिव डॉ सत्तार खान ने कहा आखिर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही चुनाव सकुशल संपन्न हो सका। नगर सचिव भीष्म त्रिपाठी ने कहा कि ये जीत असत्य पर सत्य की हुई है। भाजपा के 15 वर्ष का शासन का किला आप पार्टी ने ध्वस्त किया है। इसके लिए दिल्ली की जनता बधाई की पात्र है।
बैठक में अमन मदेशिया, नन्द किशोर,अल्तमस मेकरानी, अमित , अय्यूब, वसीम, चुनाउ आदि ने भी अपने अपने विचार में दिल्ली के लोगों को धन्यवाद दिया।
कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में…
दिल्ली-NCR में ठंड का डबल अटैक: कोहरे का अलर्ट, तापमान में गिरावट और प्रदूषण ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। केवलापुर खुर्द क्षेत्र के चानकी से जिनवापुर होते हुए आराजी सुबाईन…
नवनीत मिश्र 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक का सप्ताह भारतीय इतिहास में अद्वितीय बलिदान…
🕉️ “ज्ञान का प्रकाश, करुणा की धारा और धैर्य का पात्र — जब जीवन स्वयं…
डॉ. सतीश पाण्डेयमहराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुत्र का जीवन केवल जन्म से लेकर शिक्षा और…