जिला पंचायत सभागार में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कलम की ताकत हथियार से बड़ी – सीडीओ

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ – अपर पुलिस अधीक्षक

जनता और प्रशासन के सहयोग में हमेशा तत्पर रहता जर्नलिस्ट प्रेस क्लब -अजय

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पंचायत सभागार में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महराजगंज के नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों को शपथ मुख्य अतिथि सीडीओ अनुराज जैन ने दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि कलम की ताकत हथियार से बड़ी होती है। पत्रकारों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों की महत्ता पर जोर देते हुए, उन्हें अपने पद और गरिमा के अनुसार कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में नैतिकता और जिम्मेदारी को सर्वोपरि बताते हुए, पत्रकारों से निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ समाज की सच्चाई को उजागर करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होते हैं।पत्रकारिता के बदलते परिदृश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि आज के समय में पत्रकारिता समाज को सूचित करने और भ्रष्टाचार को उजागर करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने पत्रकारों से सकारात्मक और संतुलित समाचार प्रस्तुत करने की अपील की। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी नेभी पत्रकारिता की चुनौतियों और उसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और यह समाज को दिशा देने में सहायक है। कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने समाज की भलाई और सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। संरक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ऐसा संगठन है जो हमेशा जनता और प्रशासन के लिए कार्य किया है। संरक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी , नवीन सिंह विषेन,संजय पांडेय, जयप्रकाश सिंह,शैलेष पांडेय, दीपक शरणश्रीवास्तव , सत्य प्रकाश मद्धेशिया, अनिल वर्मा, डॉ सतीश पांडेय, सुधेश मोहन श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव , महामंत्री विनय नायक, उपाध्यक्ष सुशील शुक्ल, आफताब आलम खां, विनोद गुप्ता, अविमुक्त पांडेय, नवीन मिश्रा, प्रभात जायसवाल, परमेश्वर गुप्ता,अर्जुन कुमार मौर्य, समशुल हुदा खान, आकाश तिवारी, नागेंद्र मोदनवाल,विश्वामित्र मिश्रा, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, राजकेश्वर पांडेय ,सत्य प्रकाश तिवारी, विपिन कुमार सिंह,अमृत जायसवाल , अभिषेक श्रीवास्तव, जय कृष्ण उपाध्याय, राजेश कुमार वैश्य , हरि प्रकाश पांडेय, शेष मणि पांडेय कृष्ण कुमार पांडेय , अभिषेक तिवारी,धर्मेंद्र गुप्ता, विश्व मोहन पाठक, मनोज कुमार पटेल, विपिन सिंह, विकास रौनियार, इनामुल्लाह सिद्दीकी, गोविंद साहनी, दिनेश कुमार रौनियार, मनोज कुमार, चंदन मद्धेशिया, पंकज रौनियार, उमाकांत चौधरी आदि पत्रकार मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

14 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago