स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना: छात्रों को मिला डिजिटल शिक्षा का लाभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत बड़ी संख्या में छात्रों को मोबाइल व टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और उनकी ऑनलाइन शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाना है। योजना के तहत अब तक 8964 मोबाइल और 1216 टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन वितरण प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन का कहना है कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना से छात्रों को डिजिटल शिक्षा का सीधा लाभ मिल रहा है। विश्वविद्यालय इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
इस योजना के माध्यम से छात्र ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और डिजिटल संसाधनों तक आसानी से पहुंच बना पा रहे हैं। यह योजना डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा से पहले कुशीनगर में बड़ा शिक्षा संकट, 700 छात्र प्रभावित

डीआईओएस कार्यालय की लापरवाही से छात्रों का भविष्य अधर में कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

1 second ago

जर्जर हथिनी–सरवां सड़क से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

हथिनी–सरवां मार्ग की मरम्मत जरूरी: जर्जर सड़क से बढ़ रहा हादसों का खतरा, मुख्यमंत्री से…

12 minutes ago

पीएम मोदी का संदेश: विकसित भारत के लिए औपनिवेशिक सोच से मुक्ति जरूरी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय…

39 minutes ago

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में संभावित बदलाव

बांग्लादेश चुनाव परिणाम 2026: BNP की बड़ी जीत, तारिक रहमान के नेतृत्व में नई शुरुआत…

1 hour ago

अवैध असलहा व संदिग्ध वाहनों पर पुलिस की कड़ी नजर

देवरिया में सख्त सुरक्षा घेरा: 16 स्थानों पर 330 लोगों व 175 वाहनों की जांच,…

1 hour ago

संत कबीर नगर: पंचवटी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य कीर्तन व विशाल भंडारा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंचवटी शिव मंदिर, कबीर…

2 hours ago