महा शिवरात्रि पर्व पर पुलिस प्रशासन ने कसी कमर, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) महा शिवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद देवरिया के सभी प्रमुख शिव मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना एवं दर्शन कराने के लिए व्यापक स्तर पर इंतज़ाम किए गए हैं, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था एवं निरीक्षण
जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों—दीर्घेश्वर नाथ मंदिर मझौलीराज, सोहनाग, दुग्धेश्वर नाथ, रुद्रपुर, भाटपाररानी, बरहज एवं अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर द्वारा दीर्घेश्वर नाथ मंदिर मझौलीराज, थाना सलेमपुर का निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया तथा अन्य मंदिरों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।पुख्ता यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन भी किया गया मंदिरों और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात प्रबंधन को भी सुदृढ़ किया गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष स्थान चिह्नित किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ट्रैफिक पुलिस द्वारा मुख्य मार्गों पर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु आसानी से मंदिरों तक पहुंच सकें। इस दौरान एंटी रोमियो टीम भी सक्रियता रही महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंटी रोमियो टीम को मेले एवं मंदिर परिसरों में विशेष सतर्कता के साथ भ्रमणशील रखा गया है। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। पुलिस बल द्वारा लगातार गश्त की जा रही है और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।इस दौरान प्रशासन ने सबसे अपील किया कि
सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे महा शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक एवं श्रद्धा के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही, कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस अधीक्षक देवरिया, विक्रांत वीर के निर्देशानुसार, सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्क हैं एवं सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रख रहे हैं, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन कर सकें।

rkpnews@desk

Recent Posts

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

40 seconds ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

1 hour ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

1 hour ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

2 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

2 hours ago

स्वच्छता में लापरवाही पर स्थायी लोक अदालत सख्त, सीएमओ समेत कई अधिकारियों को नोटिस

कसारा गांव में दोबारा मेडिकल कैंप लगाने, व्यापक सफाई और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश…

2 hours ago