पुराने ईंटों के टुकड़ों से आरसीसी निर्माण की कवायद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डबल इंजन की सरकार में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बंटाधार कर सरकारी खजानों की लुटम-लूट देखनी हो तो मिठौरा ब्लाक चले आइए। यहां अधिकारी से छोटे कर्मचारी और जनप्रतिनिधि सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं,आम नागरिक शिकायत करे तो किससे करे। यदि किसी ने साहस दिखाकर किसी कर्मचारी, अधिकारी से शिकायत भी कर दिया तो उसे डरा धमका कर शिकायत वापस करा लिया जाता है। ऐसा ही मामला मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत मुजहना बुजुर्ग का बताया जाता है।जहां आरसीसी निर्माण के लिए ग्राम प्रधान और सचिव ने दूसरे के घर बेकार पड़े ईंट के टुकडो़ को तुड़वा दिया वो भी एक ट्राली नही चार चार ट्राली। दरअसल विकास खंड मिठौरा के ग्राम पंचायत मुजहना बुजुर्ग मे राज्य वित्त चौदहवां वित्त/पन्द्रहवां वित्त से राधे यादव के घर से कृत गोंड के घर तक आरसीसी का निर्माण हो रहा है जिसके लिए पिछले छः माह पूर्व ही दोनों तरफ थर्ड ग्रेड की ईंट से साइडर चलाकर छोड़ दिया गया था। बीते गुरुवार को ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की संयुक्त साझेदारी से ग्राम पंचायत में किसी के मकान से निकला टुकड़ा जो बेकार पड़ा था को ग्राम प्रधान द्वारा गिट्टी तुड़वाने हेतु एक ट्राली नही बल्कि करीब चार ट्राली टुकड़ा गिरवाया गया था जिसे तुड़वा कर गिट्टी बनाने का काम जारी है। नाम न छापने की शर्त पर करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने बताया कि ” गांव में किसी के घर बेकार पड़े ईंट के टुकड़े को ग्राम प्रधान द्वारा गिराकर टुकड़ा बनवाया जा रहा है जो भ्रष्टाचार की बानगी मात्र है अभी आरसीसी तो बाकी ही है। यह रास्ता विगत छः माह से भी अधिक समय से रेलिंग चलवाकर छोड़ा गया था जिसे जैसे-तैसे बनवाया जा रहा है वो भी मानकों को ठेंगा दिखाकर। ऐसे में सवाल यह है कि जब सरकार ने इस्टीमेट में सारे मटेरियल का डाटा स्पष्ट कर दिया है और उसके लिए बजट भी स्वीकृत कर दी है तो सचिव और ग्राम प्रधान को पुरानी ईंट,पुराने टुकड़े लगवाने की आवश्यकता क्यो पड़ रही है।इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि भ्रष्टाचार का जबरदस्त खेल खेला जा रहा है और सरकारी रुपये की बंदरबाट की जा रही है जो नियम विरुद्ध और अपराध की श्रेणी में आता है। पंचायत सचिव से फोन पर जानकारी चाही गयी ,उनका फोन रिसीव नही हुआ। बीडीओ राहुल सागर ने बताया कि मानकों की अनदेखीऔर लापरवाही करने वाले जिम्मेदारों को किसी दशा में बक्शा नही जाएगा। जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

11 ग्राम प्रहरियों को मोबाइल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…

4 minutes ago

गेहूं-सरसों की पैदावार बढ़ाने पर मंथन! आगरा में जुटेंगे अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल के कृषि विशेषज्ञ

किसानों के लिए बड़ी पहल: आगरा में कल जुटेंगे तीन मंडलों के कृषि विशेषज्ञ, रबी…

12 minutes ago

एनसीसी युवाओं में राष्ट्रसेवा और अनुशासन की भावना जगाता है: कर्नल जयशंकर चौधरी

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-169 में कैडेट्स को मिला सैन्य जीवन और नेतृत्व क्षमता का मार्गदर्शन गोरखपुर…

29 minutes ago

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, कठौड़ा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…

2 hours ago