युवा शक्ति को दक्ष बनाने का आधार है स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना: डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी

श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l तथागत बुद्ध राजकीय पॉलिटेक्निक, सिरसिया में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत एक भव्य कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को तकनीकी और डिजिटल रूप से दक्ष बनाने के लिए टेबलेट और स्मार्टफोन वितरित किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, सदस्य विधान परिषद ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के बिना आज के युग में आगे बढ़ना असंभव है। इस योजना के तहत हम युवाओं को तकनीकी और डिजिटल रूप से दक्ष बना रहे हैं, जिससे वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। डॉ. त्रिपाठी ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर की सफ़लता में तकनीकी और डिजिटल शिक्षा के योगदान की व्यापक चर्चा करते हुए वन्दे मातरम का उद्घोष करा करा परिसर को ऊर्जित कर दियाl
विशिष्ट अतिथि युवा नेता बंटी शर्मा “रवि”, अपना दल (एस) के जिला महासचिव ने प्राविधिक शिक्षा, बाट माप एवं उपभोक्ता मामलों के कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आशीष सिंह पटेल जी के नेतृत्व में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। उनके द्वारा लिए गए निर्णयों से युवाओं को तकनीकी शिक्षा में नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि तकनीकी रूप से दक्ष युवा ही समृद्ध व सुरक्षित भारत की गारंटी हैंl
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर और माल्यार्पण कर कियाl
आगत अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य सियाराम ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है। हमें विश्वास है कि यह टेबलेट और स्मार्टफोन हमारे छात्रों को तकनीकी और डिजिटल रूप से दक्ष बनाने में मदद करेंगे।
समारोह में जिले के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि नंदन त्रिपाठी, प्रदीप चौधरी विशेष रुप से उपस्थित रहेl

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

1 hour ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

2 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

2 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

2 hours ago