मोबाइल को लेकर हुए विवाद में महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान मौतपति हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महथापार गांव में रविवार की रात्रि विवाहिता ने मोबाइल को लेकर पति से हुए मामूली विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरपुर लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।
मृतका 27 वर्षीय रूबी पत्नी धर्मेंद्र वर्मा, निवासी महथापार गांव की है। रूबी की शादी वर्ष 2019 में सरियाव गांव निवासी अरविंद वर्मा की पुत्री के रूप में धर्मेंद्र वर्मा से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपति को दो पुत्रियां हैं—रोली 5 वर्ष और गोलू 3 वर्ष।
बताया जा रहा है कि रविवार की रात्रि रूनी अपने मोबाइल पर कुछ देख रही थी, तभी उसका पति धर्मेंद्र मोबाइल मांगने लगा। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान धर्मेंद्र ने रूबी को थप्पड़ मार दिया और वहां से चला गया। कुछ देर बाद रूबी ने गुस्से में घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, पर जान नहीं बचाई जा सकी।
एसएचओ प्रवीण सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पति को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

18 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

18 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago