लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बहुजन राजनीति के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा और सपा दोनों पर ही निशाना साधते हुए पूजा पाल प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। मौर्य ने कहा कि भाजपा पूजा पाल को सिर्फ एक “हथियार” की तरह इस्तेमाल कर रही है और उनकी पार्टी की हमेशा से “यूज एंड थ्रो” (Use & Throw) की नीति रही है।
उन्होंने कहा— “भाजपा पूजा पाल का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन जब काम पूरा हो जाएगा तो उन्हें दूध में मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया जाएगा। भाजपा में पिछड़े वर्ग की हैसियत कभी भी गुलाम से ज्यादा नहीं रही।”
मौर्य ने यह भी याद दिलाया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान पूजा पाल पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे थे। इसी बिंदु पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा— “सपा ने पूजा पाल को पार्टी से निकालने में एक साल से ज्यादा का समय लगाया, यह पार्टी की बड़ी गलती थी। अखिलेश यादव पर पूजा पाल क्यों आरोप लगा रही हैं, इसका जवाब तो वही खुद बेहतर दे सकती हैं।”
स्वामी प्रसाद मौर्य के इन बयानों ने न केवल भाजपा बल्कि समाजवादी पार्टी के भीतर भी हलचल पैदा कर दी है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि भाजपा में शामिल होने के बाद पूजा पाल के इर्द-गिर्द सियासी बहस तेज हो गई है और विपक्षी दल इसे “सामाजिक न्याय” और “बैकवर्ड की उपेक्षा” से जोड़कर जनता के बीच भुनाने की कोशिश कर रहे हैं।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…
जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…
गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत की न्यायपालिका ने 16 जुलाई 2026 को एक ऐसा ऐतिहासिक…
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…