स्वामी आनंद स्वरूप 23 मार्च को भागलपुर में मुक्तिधाम का करेंगे शिलान्यास

मईल/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शांभवी पीठाधीश्वर, शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष एवं काली सेना ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप महाराज 23 मार्च को भागलपुर के स्वर्णिम इतिहास में मुक्ति लोक का शिलान्यास करके एक और अध्याय जोड़ने जा रहे हैं। कर्नाटक से निकला धर्म पताका फहराता उनका हनुमत दिग्विजय रथ यात्रा भागलपुर में पहुंचकर इस क्षण का साक्षी बनकर इसे ऐतिहासिक बनाएगा। इस यादगार शाम को खुशनुमा बनाने के लिए भोजपुरी की सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय गायिका कल्पना पटवारी अपनी सुरीली मधुर आवाज की जादू से धूम मचाएंगी।
बड़हलगंज में मुक्तिधाम बनने के बाद भागलपुर में सरयू तट पर मुक्तिधाम की कल्पना क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जनसेवक अरविंद पाण्डेय, पत्रकार उदय प्रताप सिंह, नित्यानंद मिश्र, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र जायसवाल, शिव शंकर जायसवाल, पूर्व प्रधान गुलाब चंद यादव, पूर्व प्रधान अनिल जायसवाल, रामा मिश्र, प्रह्लाद तिवारी, ज्ञानेश्वर मिश्र, गोविंद मिश्र, हरिश्चंद्र सिंह, रामाज्ञा मिश्र सहित अनेकानेक लोगों ने किया था।

वर्षों से चली आ रही इस मनोभाव को भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मूर्तरूप लेने का सुनहरा अवसर प्रदान हुआ। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि शांभवी पीठाधीश्वर ने जिला पंचायत सदस्य जनसेवक अरविंद पाण्डेय के आग्रह पर मुक्तिधाम निर्माण के लिए 23 मार्च को अपने जन्मदिवस पर शिलान्यास का वचन दिया था। दृढ़संकल्पित वचन को अमलीजामा पहनाने के लिए दिन-रात प्रयासरत रहे। आगामी 23 मार्च 23 दिन गुरुवार को मुक्तिलोक के शिलान्यास पर भागलपुर सरयू तट धर्म के जयकारों की गूंज से गुंजायमान होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

9 minutes ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

1 hour ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

2 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

2 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

3 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

3 hours ago