ट्रैक्टर ट्राली चार लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा) होली के पूर्व हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ईट भट्टे पर चौकीदार को मारपीट कर बंधक बनाकर ट्रैक्टर ट्राली को डकैतों ने लूट कर फरार हो गए थे जिसमें सनलिप्त चार डकैतों को क्राइम ब्रांच के सहयोग से हरपुर बुदहट की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की एक अभियुक्त फरार चल रहा है उसे भी बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि हरपुर बुदहट पुलिस क्राइम ब्रांच के सहयोग से हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में ईट भट्ठे पर चौकीदार को बंधक बनाकर ट्रैक्टर ट्राली को लूटने की घटना को अंजाम दिया था जिनमें संलिप्त चार अभियुक्तों लल्लन पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम भेउसा उर्फ बनकटा टोला पोखरा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर गंगा सिंह उर्फ शिवम सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भेउसा उर्फ बनकटा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर धीरज शर्मा पुत्र शमशेर शर्मा निवासी ग्राम बरुही थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर निशान्त उर्फ बालाजी पुत्र रामनजर निवासी ग्राम भेउसा उर्फ बनकटा टोला बरुही थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया एसपी नार्थ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सीओ खजनी जितेंद्र शर्मा के पर्यवेक्षण में हरपुर बुदहट थाना प्रभारी संदीप यादव की टीम व थानाअध्यक्ष सिकरीगंज पूर्व क्राइम ब्रांच प्रभारी मनीष यादव की टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया एक अभियुक्त फरार है उसे भी पुलिस बहुत जल्द गिरफ्तार कर लेगी। इनके पास से एक ट्रैक्टर मय प्रेशर ट्राली बरामद किया। प्रेस वार्ता के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा मनीष पारीक व क्षेत्राधिकारी खजनी जितेंद्र शर्मा रहे मौजूद।

Editor CP pandey

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago