बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा व अधीनस्थ सीमा चौकियों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया जिसमे वाहिनी के समस्त अधिकारी,कार्मिको ने हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने एवं गाँव गाँव और गली गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार – प्रसार करने की शपथ ली,इस कार्यक्रम का आयोजन शक्ति सिंह ठाकुर, कार्यवाहक कमान्डेंट 59वीं वाहिनी के तत्वाधान में कराया गया।कार्यवाहक कमान्डेंट 59वीं वाहिनी ने कार्मिको को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के बारे में अवगत कराते हुए बताया की स्वच्छता को रोज दिनचर्या में शामिल करना चाहिए हमारे देश के लिए हमारे जीवन में स्वच्छता की बहुत जरूरत है, गन्दगी हमारे आसपास के वातावरण और जीवन को प्रभावित करती है तथा हमें व्यतिगत व आसपास भी सफाई अवश्य रखनी चाहिए और दुसरो को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए जिससे स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण हो , कार्यक्रम के दौरान अभिनव कश्यप, उप कमान्डेंट, निरीक्षक सामान्य नागेन्द्र कुमार एवं वाहिनी के समस्त बलकार्मिक उपस्थित रहे ।
22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…
अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…