देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में दिनांक 22 से 25 दिसंबर 2022 तक आयोजित तृतीय ऑफिशियल स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्ययनरत बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र माधव बर्मा में 63 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर महाविद्यालय एवं देवरिया जनपद का नाम रोशन किया। इनका चयन बेंगलुरु में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है माधव के इस शानदार उपलब्धि पर प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र एवं प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्र ने मिठाई खिलाकर माधव को बधाई दी, शारीरिक शिक्षक मंतोष मौर्य ने नेशनल मे भी माधव को गोल्ड मेडल जीतने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। तथा महाविद्यालय से हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर प्रो.वाचस्पति द्विवेदी प्रो. प्रोफेसर शैलेंद्र राव प्रो. अशोक सिंह, प्रो.नाजिश बानो, प्रो. अरविंद कुमार डॉ भूपेश मणि त्रिपाठी,डॉ विवेक मिश्रा, डॉ चंद्रेश बारी,डॉ पुनीत सिंह डॉ राजकुमार आदि लोगों ने भी बधाई दी।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…