सलमान ने राम से की राहुल गांधी की तुलना, आचार्य सत्येंद्र दास बोले- कोई भी व्यक्ति भगवान नहीं हो सकता

नईदिल्ली एजेंसी।पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी है। दरअसल, सलमान खुर्शीद भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक प्रेस वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी और भगवान राम की तुलना कर दी। अब इसी को लेकर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने सलमान खुर्शीद पर पलटवार किया है। अपने बयान में सत्येंद्र दास ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भगवान राम नहीं हो सकता, न ही भरत हो सकता। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कभी भी राहुल गांधी की तुलना राम से नहीं की जा सकती…उन्होंने(सलमान खुर्शीद) जो कहा हम उसकी निंदा करते हैं। 

सलमान खुर्शीद ने अपने बयान में कहा था कि वो(राहुल गांधी) अलौकिक हैं। हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट पहनकर(भारत जोड़ो यात्रा के लिए) निकल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वह एक योगी की तरह तपस्या कर रहे हैं…. भगवान राम की ‘खड़ाऊ’ बहुत दूर तक जाती हैं। अपने बयान में सलमान खुर्शीद ने कहा कि कभी-कभी खड़ाऊ लेकर भी चलना पड़ता है। हमेशा राम नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि हम भी खड़ाऊ लेकर उत्तर प्रदेश में चले हैं। उत्तर प्रदेश में खड़ाऊ पहुंच गई हैं तो राम जी भी पहुंचेंगे, ये हमारा विश्वास है। 

आपको बता दें कि कड़ाके की ठंड में सफेद रंग की टी-शर्ट पहने राहुल गांधी सोमवार सुबह जब कई प्रमुख नेताओं की समाधियों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे तो उनके इस कदम से ज्यादा सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि आखिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को सर्दी क्यों नहीं लगती। कांग्रेस समर्थक ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हवाला देते हुए कहा कि इस यात्रा रूपी ‘तपस्या’ पर निकलने और शानदार फिटनेस के चलते दिल्ली की कड़ाके की सर्दी भी राहुल गांधी पर बेअसर हो गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

4 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

4 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago