जांच करने गए दरोगा और सिपाही की पिटाई 15 लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज

वायरल वीडियो से पता चला, दरोगा और सिपाही पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

कानपुर राष्ट्र की (परम्परा) कानपुर के ककवन में दरोगा और सिपाही को छेड़छाड़ के आरोप में फंसाने की साजिश, उस समय नाकाम हो गई जब पुलिस अधिकारियों को 26 मिनट का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मिल गया। जिस विडीओ से सारी सच्चाई का खुलासा हो गया।
इस मामले मे बंधक बनाकर पीटने और वर्दी फाड़ने के आरोपित परिवार समेत 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने देर शाम तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। इसकी की जांच, एडीसीपी साउथ अंकिता श्रीवास्तव और एडीसीपी वेस्ट लखन यादव ने संयुक्त तौर पर की है।
पुलिस के अनुसार ककवन के हरिपुरवा में एक युवती ने भागकर शादी कर ली, जिस पर परिजनों ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसकी विवेचना दरोगा गर्वित त्यागी कर रहे थे। उन्होंने युवती के बयान दर्ज किए,तो पता चला कि उसने अपनी मर्जी से विवेक से शादी की थी। दरोगा ने विवेचना खत्म कर ली थी और परिजनों को जानकारी देने गए थे।
एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि, वहां पर परिवार वालों ने दरोगा और सिपाही से मारपीट की। दरोगा को कमरे में धक्का देने के बाद पीड़िता की बहन खुद कमरे में बंद हो गई । उस पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने का प्रयास किया गया। ककवन में बवाल के दौरान सिपाही ने बचाव के लिए महिला को पकड़ लिया था।
जिसका वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें महिला कह रही है कि दरोगा ने मेरे घर आकर डिमांड पूरी करने की बात कही है। औरभाभी समेत तीन लोगों को उठा लाई है। कार्रवाई नहीं हुई तो मैं ककवन थाने के सामने आत्महत्या कर लूंगी।
उधर, बिल्हौर से सपा प्रत्याशी रहीं रचना सिंह हरिपुरवा गांव जाएगी।
दरोगा गर्वित त्यागी ने घटना में वादी बनकर हरिपुरवा की रेनू, विनोद, मोनू, चरन सिंह, छुन्ना, सूरज, राम सिंह, शिवानी और छह अज्ञात पर लूट करना, सरकारी कर्मी को चोट पहुंचाना, 342, 353 (सरकारी कर्मी पर बल प्रयोग करना), मारपीट, जान से मारने की धमकी देना, षड्यंत्र रचना, कई लोगों संगठित होकर अपराध करना और 7 सीएलए एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। डीसीपी के मुताबिक चरण सिंह, विनोद व सूरज को गिरफ्तार किया। बाकी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
एडीसीपी वेस्ट लखन यादव ने बताया कि सारी घटना सीसीटीवी वीडियो में कैद हुई। इसके अलावा जब यह घटना हो रही थी तो कुछ ग्रामीणों ने छत पर चढ़कर वीडियो बनाया था। यह सारे फुटेज और वीडियो पुलिस ने जब्त किए हैं। उसी के आधार पर घटना की सच्चाई समाने आ गई।
सीएचसी अधीक्षक के मुताबिक दरोगा गर्वित के पीठ, हाथ-पैर, घुटनों और गर्दन में चोट आई है। सिपाही माधव के पीठ गर्दन, दोनों हाथ व चेहरे पर चोट है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

8 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

14 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

14 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

14 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

14 hours ago