ट्रांसफार्मर रिपेयर में घोटाले की आशंका, होल्ड हुए बिना ही कैसे जल रहे ट्रांसफार्मर – जांच की मांग

 

 

विद्युत कनेक्शन किए बिना ही ट्रांसफार्मर का एचटी फ्यूज उड़ा करीब माह भर से आपूर्ति है बाधित

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भिंगारी विद्युत वितरण परिक्षेत्र अंतर्गत गजहड़वा विद्युत उपकेंद्र के भठही सेवक चक गांव में देवरिया जिला मुख्यालय के वर्कशॉप से मरम्मत हो कर आ रहे प्रत्येक ट्रांसफार्मर बिना सप्लाई के ही एचटी फ्यूज उड़ जाने को लेकर अब बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है।
वहीं अब तक करीब एक माह से इस गांव में ट्रांसफार्मर बार बार लगने के बाद भी अब तक विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हो पाया है, इस गांव के ट्रांसफार्मर जिले से रिपेयर के बाद ग्रामीणों के द्वारा बार बार अपने खर्च पर लाए जाने के बावजूद भी गांव में लाइट जलने की कोई संभावना अब तक सामने नहीं आई है। जनहित से जुड़े इस गंभीर मामले की अनदेखी एवं ट्रांसफार्मर रिपेयर एजेंसी की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप ट्रांसफार्मर रिपेयर कार्य से जुड़े लोगों एवं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत का ही यह सब परिणाम है, इससे सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग एवं सरकार को आर्थिक हानि भी हुआ है।वहीं ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान रिपेयर कर ट्रांसफार्मर लगा था, किसी भी घर को बिजली नहीं मिल पा रहा है, अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बेवजह ही ऐसे में कैसे ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। और क्यों जल रहा, यह एक गंभीर जांच का विषय है।
इस पूरे प्रकरण में विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार की बू आ रही है। गांव के लोगों ने बताया कि लाइन मैन की एक रिकॉर्डेड ऑडियो भी सामने आई है,जिसके बाद ग्रामीणों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की सघन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि बिना लाभार्थियों को बिजली दिए ट्रांसफार्मर जलने की समस्या विभाग की एक बड़ी लापरवाही एवं संभावित ट्रांसफार्मर रिपेयर घोटाले की ओर इशारा करता है। इससे पहले भी गांव के लोगों ने बार-बार बिजली कनेक्शन के अनुरूप ट्रांसफार्मर के छमता वृद्धि की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया हैi अचानक से लगातार गांव में ट्रांसफार्मर जलने की घटना ने लोगों को विद्युत से वंचित कर आक्रोशित कर दिया है।जनप्रतिनिधियों की चुप्पी: सवालों के घेरे में है। इस पूरे प्रकरण में अभी तक किसी जनप्रतिनिधि की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। ग्रामीण तमाम चेतावनी चेतावनी दे थक चुके हैं वहीं अब यदि जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों की मांग:

  1. ट्रांसफार्मर रिपेयर की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
  2. बिना कनेक्शन के ट्रांसफार्मर जलने की विवेचना हो।
  3. रिकॉर्डेड ऑडियो की फॉरेंसिक जांच हो।
  4. दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई हो।
  5. गांव के सभी घरों को शीघ्र बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाए।
  6. बाधित हुए विद्युत आपूर्ति के दौरान की विद्युत भुगतान को माफ किया जाए i
  7. क्षमता से तीन से चौगुना अधिक कनेक्शन जारी करने वाले अवर अभियंता एवं एसडीओ के विरुद्ध दंडात्मक विभागीय कार्यवाही कर वर्तमान में जारी कनेक्शन के अनुरूप ट्रांसफार्मर के क्षमता में वृद्धि किया जाए i
Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

2 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

2 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

2 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

3 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

3 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

4 hours ago