मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के उत्थान व समस्या समाधान को लेकर हुआ सर्वे

तालाबों के पट्टे में मछुआरों की हो रही हकमारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारत सरकार के मत्स्य मंत्रालय द्वारा एफएफपीओ एवं मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के कार्यों में आ रही कठिनाई व समस्याओं, व्यवसाय और आमदनी को बढ़ावा देने एवं उनकी उन्नति व विकास को लेकर सर्वे कराया जा रहा है I एसएफएससी की टीम देवरिया में सर्वे करने को आई हुई है, जिसके परिपेक्ष्य में रविवार को बरहज तहसील के पैना व फतेहपुर स्थित मत्स्यजीवी समिति, बरहज स्थित मत्स्यजीवी फ़ीस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का सर्वे किया गया I
स्टेट को-आर्डिनेटर अंशुमान धनगर ने समीतियों के पदाधिकारी एवं सदस्यों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को नोट किया I इस अवसर पर लोगों ने समीतियों में धन का अभाव होने, तालाब व पोखरी के पट्टे को लेकर मछुआरों के भागीदारी व अधिकारों का हनन किये जाने , पोखरियों के पट्टे व नीलामी में दबंगों का हस्तक्षेप होने, मत्स्य विभाग से समुचित सहयोग नहीं मिलने, मत्स्यकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं होने एवं स्थानीय स्तर पर प्रशासन का भी सहयोग नहीं मिलने की बात उठाई I इस अवसर पर मत्स्यजीवी एफएफपीसी के चेयरमैन निषाद जितेन्द्र भारत, डा. रामाश्रय निषाद, महंथ निषाद, रामचन्द्र निषाद, स्वामीनाथ निषाद,विजय कुमार निषाद, बृजानंद निषाद, कोमल प्रसाद, अजय निषाद, विनय कुमार, ऋतुराज आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

7 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

8 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

9 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

9 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

9 hours ago