टूटी नाली व गन्दे पानी के दलदल मे जीवन यापन कर रहे चैनपुर के ग्रामीण

मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा चैनपुर का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत चैनपुर मे इन दिनों दु‌र्व्यवस्था का शिकार है। ग्राम पंचायत में जर्जर नाली व नाली न होने से सड़क से होकर गुजरना मुश्किल हो गया है। नालियां प्लास्टिक व घर से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थो से पटी है। नाली में गंदा पानी के जमाव रहने से मच्छरों की संख्या में बेतहासा वृद्धि हो रही है। शाम होते ही मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है जो देर रात तक जारी रहता है। मच्छरों के आतंक से ग्रामवासियों के रात की नींद हराम हो गई है। मलेरिया व अन्य बीमारियों के फैलने की हमेशा आशंका बनी रहती है।इसी ग्राम पंचायत के निवासी शिवानन्द बताते हैं कि ग्राम पंचायत मे कई नालियां बनी हुई है । उसके बाद टूटी नालियों की मरम्मत नहीं हुई। मरम्मत न होने से पानी के वजह से सड़क पर जगह जगह गड्ढ़ा हो गया है जिसमें आने जाने वाले मुहल्ले के बाइक व साइकिल सवार गिर कर घायल होते रहते है।दुसरी तरफ नाली न होने के कारण सड़क पर जगह जगह पानी जमा रहता है। वही नियमित सफाई न होने से नाली जाम हो गई है तथा नाली टूट कर दरवाजे के सामने गंदा पानी बजबजाता रहता है। मनोज ,उपेन्द्र , कमलेश ,राजकिशोर , चन्द्रिका आदि का कहना है कि समस्या के बारे में विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। दु‌र्व्यवस्था को लेकर ग्रामवासियों में आक्रोश व्याप्त है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

54 minutes ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

2 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

2 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

2 hours ago