सर्विलांस व स्वाट टीम ने गायब 82 मोबाइल बरामद करने में सफलता पाई

मोबाइल पाकर लोगो के चेहरे खिल उठे

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सर्विलांस व स्वाट टीम ने गायब 82 मोबाइल बरामद करने में सफलता पाई है। बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 16 लाख रूपये आंकी जा रही है। सर्विलांस सेल द्वारा अलग अलग क्षेत्रों से गायब हुई 82 मोबाइल फोनों को शनिवार को स्वामियों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक देवरंजन सिंह की ओर से गुमशुदा मोबाइल को बरामद करने के लिए सर्विलांस सेल को निर्देशित किया था। साथ ही खोये मोबाइलों की शीघ्र बरामदगी कर उनके मालिकों को सुपुर्द करने के निर्देश दिए थे। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी और संजय झा ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में संयुक्त रूप से दी। बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर गुम हुए मोबाइल फोन की सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध करायी जा रही थी। इसे बरामद करने के लिए अधिकारियों ने सर्विलांस सेल को जिम्मेदारी दी थी। सेल में तैनात पुलिसकर्मी इसे बरामद करने के लिए काम कर रहे थे। अथक प्रयास से 82 मोबाइल को टीम ने बरामद करने में सफलता पाई। इसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है।

rkp@newsdesk

Recent Posts

30 विदेशी नागरिकों की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, 28 सितंबर तक निरुद्ध केंद्र भेजने का निर्देश

शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…

14 minutes ago

नई मशीनरी, नए मटेरियल और नए कारोबारी रिश्ते, आगरा में सजेगा फुटवियर उद्योग का वैश्विक मंच

आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…

28 minutes ago

पोखरण-II के बाद भारत पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों से लेकर 2001 में हटाए जाने तक की कहानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तथा रणनीतिक रिश्तों…

36 minutes ago

व्यापार, नौकरी और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? जानें सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बनेंगे तरक्की के नए अवसर, जानें 12 राशियों…

49 minutes ago

शिवपाल सिंह यादव के आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने तेज की तैयारियां

पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर बरहज में आयोजित होगा कार्यक्रम,…

2 hours ago