बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर के बाद बलिया मे भी ब्राम्हण समाज के लोग 26 मार्च को ही होली मनाएंगे।गत दिनो जिला प्रशासन द्वारा पीस कमेटी की बैठक के माध्यम से शुक्रवार 25 मार्च को होली मनाने के आदेश के बाद बलिया के ब्राह्मण समाज उद्वेलित हो गए। शनिवार को बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में एक बैठक करके सभी ने एक स्वर से जिला प्रशासन के निर्णय को ख़ारिज करते हुए, जनमानस से 26 मार्च को होली मनाने का अनुरोध किया है।
ब्राह्मण समाज के विद्वत जनों का साफ कहना है कि धर्म के मामले में प्रशासन का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगे । साथ ही यह भी कहा है कि जाप्लिन गंज चौकी इंचार्ज द्वारा बालेश्वर मंदिर में चिपकाये गये पोस्टर को फाड़ने और 26 तारीख की जगह काटकर 25 मार्च करने की घोर निंदा करते है।
बता दे कि ब्राह्मण समाज के लोग एक स्वर में 26 तारीख की होली मनाने के लिये जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी से अपना निर्णय बदलने की मांग करेंगे। इनका साफ कहना है कि गोरखपुर में हमारे मुख्यमंत्री 26 को होली मना रहे है, और हमें अशुभ मुहूर्त में 25 तारीख को होली मनाने के लिये जिला प्रशासन क्यों दबाव डाल रहा है। कहा कि ज़ब होली का निर्धारण जिला प्रशासन कर रहा है तो ईद का भी करें, शादी विवाह की तिथि भी निर्धारित करें, ब्राह्मणों की क्या आवश्यकता है।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…