जिलाधिकारी द्वारा हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर गोपालगढ़ का किया गया औचक निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर गोपालगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं रक्तचाप एवं शुगर की जांच उपस्थित सी एच ओ पूनम से करवा कर देखा गया।मौके पर उपस्थित रोगियों से संवाद कर उपचार एवं शुगर, रक्तचाप जांच की स्थिति एवं अन्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ किया। मौके पर उपस्थित सी एच ओ पुनम से प्रतिदिन रोगियों की संख्या,दवाइयों के प्राप्ति रजिस्टर ,स्टॉक मेडिसिन रजिस्टर,टेलीकंसलटेंसी ,रोगियों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था , ई कवच की प्रगति तथा आयुष्मान कार्ड बनने की प्रगति की जानकारी ली एवं शौचालय तथा मोटर की खराब स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। सी एच ओ द्वारा बताया गया कि यहां सेंटर पर प्रतिदिन 15 से 20 रोगी आते है, जिनका उपचार किया जाता है एवं आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। टेली कंसलटेंसी मोबाइल की सहायता तथा लैपटॉप के द्वारा किया जाता है। आयुष्मान कार्ड तथा शुगर जांच, बी पी जांच के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया तथाक्रम में जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने तथा मोटर, शौचालय की सुविधा में सुधार तथा स्टॉक, एक्सपायरी पंजीका अद्यतन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटरिया, उपजिलाधिकारी कसया एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

3 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

3 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

4 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

4 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

6 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

6 hours ago