देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार आज राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में अनुश्रवण समिति आश्रय गृह (बालक) के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि यादव, सदस्य एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी, तथा सदस्य एवं सिविल जज (जू०डी०) कुमारी मृणालिनी श्रीवास्तव शामिल रहीं।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष रवि यादव ने बच्चों को पौष्टिक भोजन, समयानुसार खान-पान की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों व प्रपत्रों में पाई गई अव्यवस्थाओं को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाल गृह में रह रहे बच्चों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी ने बच्चों के लिए स्वच्छ वस्त्र, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी जोर दिया।
सिविल जज (जू०डी०) कुमारी मृणालिनी श्रीवास्तव ने परिसर, भंडार कक्ष एवं अध्ययन कक्ष का निरीक्षण किया तथा सफाई व्यवस्था बेहतर करने और बच्चों की पढ़ाई से संबंधित संसाधनों को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक उपस्थित रहे। समिति ने निर्देश दिया कि बाल गृह से संबंधित सभी व्यवस्थाओं में त्वरित सुधार सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण प्रदान किया जा सके।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…
एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…
चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…
रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…