छः सूत्रीय मांगो पर सौपा ज्ञापन
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l शुक्रवार को बरहज तहसील के परिसर मे लेखपाल संघ अध्यक्ष के नेतृत्व लेखपालों ने जनपद फतेहपुर में कार्यरत लेखपाल सुधीर कुमार की मृत्यु को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित छः सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा।
बताते चले कि फतेहपुर मे कार्यरत 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार द्वारा एसआईआर कार्य में तहसील प्रशासन द्वारा धमकी व निलंबन दिए जाने के कारण तनाव में आकर आत्महत्या करने को लेकर पुरे प्रदेश के लेखपाल आक्रोश मे है। वही उनके परिजनों द्वारा दिए गए एफआईआर को बदल कर पुलिस प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज करने के मामले में तहसील बरहज के लेखपाल संघ द्वारा शुक्रवार को छः सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा । धरना में मुख्यरूप से तहसील अध्यक्ष सुकेश तिवारी,गोविंद कश्यप,योगेन्द्र भारती,आशुतोष कुमार,राजू यादव,रमेश पटेल, समीम अंसारी, लेखपाल प्रमोद, सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे ।
25 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: जब दुनिया को अलविदा कह गए सतीश शाह, जसपाल भट्टी और…
25 अक्टूबर विशेष: जानिए इस दिन जन्मी महान हस्तियों की कहानी अभिषेक कुमार की कलम…
25 अक्टूबर का इतिहास: जब दुनिया में बदली सत्ता, भारत में शुरू हुआ पहला आम…
ADR की रिपोर्ट से सियासी गलियारों में हलचल, 14 जनप्रतिनिधियों ने घोषित किए दुष्कर्म से…
विदेशी मुद्रा भंडार, एआई, क्रिप्टो, मुक्त व्यापार समझौते और बजट 2027-28 पर दुनिया की नजर;…
✍️ लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव में…