औचक निरीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर का

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव बर्मन ने शनिवार को सिकंदरपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण कर
स्वास्थ सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सबसे पहले मुख्य चिकित्साधिकारी ने एक्स-रे रूम डेंटल रूम ओटी महिला वार्ड व पुरुष वार्ड दवाई स्टोर रूम प्रसव केंद्र आदि का गहनता से निरीक्षण किया इस दौरान अधीक्षक को साफ सफाई बेहतर करने के साथ-साथ डिलीवरी के 48 घंटे के अंदर लाभार्थी के खाते में पैसा भेजने निशुल्क दवा देने व डिलीवरी के बाद कम से कम 48 घंटा मरीज को अस्पताल में रखने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने उपस्थिति पंजिका को देखकर एक-एक कर्मियों के बारे में पूछताछ किया वही अधीक्षक से अस्पताल की जर्जर व्यवस्था रगाई पुताई के साथ बिजली की व्यवस्था सुधारने की बात कही हर हालत में इमरजेंसी में चिकित्सक की मौजूदगी के साथ-साथ अस्पताल की दवा मरीज को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जताया कि अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच केंद्र में सीबीसी मशीन चालू नहीं होने को लेकर नाराजगी व्यक्त किया और तत्काल उसे चालू करने का निर्देश दिया। उन्होंने ओपीडी, लैब, महिला वार्ड, दवा वितरण केंद्र आदि का निरीक्षण करने के दौरान वहां मौजूद स्टाफ से सीधी बातचीत की।
डॉ. बर्मन ने रिकॉर्ड रजिस्टर, मरीजों की पर्चियों और दवा वितरण रजिस्टर की भी गहनता से जांच की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित सेवाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल परिसर की नियमित निगरानी करने व जनहित में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश अधीक्षक को दिया कहा कि समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे। इस दौरान प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर ब्यास कुमार डॉक्टर संदीप गुप्ता डॉक्टर रूबी कुमारी डॉ अभिषेक कुमार डॉ राजेश आर्य आदि मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में रोजगार के नए अवसर, युवाओं के लिए लगेगा बड़ा जॉब फेयर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और कौशल आधारित नियुक्तियों को बढ़ावा देने…

14 seconds ago

निजी निवेश से विकसित होंगे एमएसएमई औद्योगिक पार्क, सरकार देगी आर्थिक सहायता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने और रोजगार के अवसरों…

6 minutes ago

जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए विभागवार तय हुआ पौधरोपण लक्ष्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट…

37 minutes ago

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा: 231 शिक्षक तैनात, 15 केंद्र बने अभेद्य किले

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

46 minutes ago

श्री श्याम शक्ति धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

आठवें मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य निशान यात्रा, फूलों की वर्षा से गूंजा नौतनवां…

51 minutes ago

सुल्तानपुर में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। लंभुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार…

2 hours ago