सुरहाताल का होगा ईकोटूरिज्म के रूप में विकास: जिलाधिकारी

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ग्राम पंचायत बसंतपुर में स्थित सुरहाताल पक्षी विहार में इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कैंपस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक की।

बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सुरहाताल के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। साथ ही वहां पर लोगों के उठने बैठने और घूमने के लिए बेंचे लगवाई जाए। महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए शौचालयों की व्यवस्था की जाए। 10 दिसंबर से सुरहा ताल में नौकायन शुरू हो जाएगा। उसके मद्देनजर अभी से वहां पर स्कूली बच्चों का आगमन शुरू हो जाएगा। जिसको देखते हुए वहां पर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा बल की व्यवस्था की जाए।
डीआईओएस को उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूली बच्चों को सुरहा ताल घुमाने के लिए लाया जाए ताकि बच्चे पर्यावरण से जुड़ सके और उसके महत्व को अपने जीवन में अपना सकें। ताल में लोगों को घूमने के लिए नाव की व्यवस्था की जाए और खाने-पीने की दुकाने अभी से लगवा दी जाएं।
उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सुरहाताल के आसपास विकास के अवसर तलासे जाए जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग वहां पर आकर विदेशी पक्षियों को देख सकें और पर्यावरण से जुड़ सकें।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

4 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

4 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago