Categories: Newsbeat

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में औचक निरीक्षण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

जनपद बलिया में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व अनुशासित बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार के देर रात्रि रिजर्व पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। उनके इस अचानक निरीक्षण से विभागीय कर्मचारियों में हलचल देखी गई, वहीं अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी बारीकी से नजर डाली गई।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने गणना कार्यालय, जी.डी. कार्यालय, क्वार्टर गार्द, कैश कार्यालय, आदेश कक्ष, आरटीसी परिसर, स्टोर रूम सहित विभिन्न शाखाओं का क्रमवार निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों, रजिस्टरों तथा कार्यालयों में रख-रखाव की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली और अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव पर विशेष जोर दिया। सिंह ने कार्यालयों में साफ-सफाई, दस्तावेजों के सुव्यवस्थित संधारण तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में पारदर्शिता और अनुशासन सर्वोपरि हैं तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में चल रहे नव-निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता, सामग्री के उपयोग तथा कार्य की प्रगति को परखा गया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएं। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के आवासीय सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था का भी जायजा लिया। आरटीसी परिसर में चल रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण से ही पुलिस बल की कार्यकुशलता बढ़ती है, जिससे कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में सहायता मिलती है।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, आरटीसी प्रभारी अमरजीत यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और तत्परता से करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक का यह औचक निरीक्षण विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे स्पष्ट संदेश गया है कि पुलिस प्रशासन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

IIT Patna Research: कुशीनगर के शैलेष यादव का कमाल, अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र के गांव सिधावें निवासी भगवन्त यादव…

3 hours ago

DDU में अत्याधुनिक ड्रोन लैब का उद्घाटन 29 मार्च को

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने…

4 hours ago

Maharajganj News: शतचंडी महायज्ञ से गूंजा बरोहिंया, मां काली मंदिर बना आस्था का केंद्र—हजारों श्रद्धालु पहुंचे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरोहिंया में मां काली मंदिर के…

4 hours ago

सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…

15 hours ago

सेवा, अनुशासन और समर्पण के संदेश के साथ एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के…

16 hours ago

भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुई सरयू की धरा

इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू…

18 hours ago