Maharajganj News: शतचंडी महायज्ञ से गूंजा बरोहिंया, मां काली मंदिर बना आस्था का केंद्र—हजारों श्रद्धालु पहुंचे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरोहिंया में मां काली मंदिर के समीप 19 मार्च से आरंभ हुआ 9 दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ इन दिनों पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महायज्ञ स्थल पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आ रहा है। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से पहुंचे श्रद्धालु पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ अनुष्ठान में सहभागिता कर रहे हैं।

इस महायज्ञ की विशेषता यह है कि श्रद्धालु संकल्प लेकर 8, 16 एवं 24 घंटे तक यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। कठिन तपस्या स्वरूप इस परिक्रमा में भाग लेने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो इस आयोजन की महत्ता को दर्शाता है। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए चढ़ावा अर्पित कर दान-पुण्य कर रहे हैं और मां काली का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित राकेश मिश्रा एवं भोलू पांडेय सहित अन्य विद्वान आचार्यों द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। मंत्रों की गूंज और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

ये भी पढ़े – सेवा, अनुशासन और समर्पण के संदेश के साथ एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

यज्ञ समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, समुचित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, भोजन और विश्राम के लिए ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले साधु-संतों के स्वागत और सेवा के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिससे आयोजन की भव्यता और अनुशासन दोनों देखने को मिल रहे हैं।

यह धार्मिक आयोजन पूर्ण रूप से जनसहयोग से जनकल्याण की भावना के साथ संपन्न कराया जा रहा है। महायज्ञ का भव्य समापन 27 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समापन अवसर पर क्षेत्र में विशेष धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ समिति के संरक्षक व ग्राम प्रधान गिरिजेश गुप्ता, राघवेंद्र पांडेय, अध्यक्ष सोनू गुप्ता, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र चौधरी, महंत किशुन गिरी सहित समस्त सदस्यों का योगदान सराहनीय है।

ये भी पढ़े – सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत

Karan Pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

11 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

11 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

12 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

12 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

12 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

14 hours ago