Categories: Newsbeat

मृत्यु के 12 साल बाद तक उठती रही पेंशन, महिला समेत कई पर मुकदमा दर्ज

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

रसड़ा पुलिस ने एक चौंकाने वाले पेंशन घोटाले का खुलासा करते हुए एक महिला सहित कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मृत महिला के नाम पर वर्षों तक अवैध रूप से पेंशन निकाली जाती रही। मामले में रसड़ा क्षेत्र के भेलाई निवासी धर्मेंद्र यादव ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पिता मालधनी यादव, जो रेलवे से सेवानिवृत्त थे, का निधन 28 अगस्त 2007 को हो गया था। इसके बाद उनकी पत्नी प्रभावती देवी को पारिवारिक पेंशन मिलने लगी।
शिकायत के अनुसार प्रभावती देवी का भी निधन 21 मार्च 2014 को हो गया था। आरोप है कि इसके बावजूद परिजनों ने साजिश के तहत पार्वती नाम की एक अन्य महिला को प्रभावती देवी बताकर बैंक से पेंशन निकलवाना जारी रखा।

इसे भी पढ़ें – पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में औचक निरीक्षण
धर्मेंद्र यादव का कहना है कि प्रभावती देवी की मृत्यु का रिकॉर्ड तहसील अभिलेखों में दर्ज है, लेकिन इसके बावजूद ब्लॉक कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से उन्हें जीवित दिखाया जाता रहा, जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।ब्लॉक कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध शिकायत में कुछ ब्लॉक कर्मियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई गई है, जिन पर अभिलेखों में हेरफेर कर पेंशन जारी रखने में सहयोग करने का आरोप है।पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर पार्वती, मालधनी यादव के कुछ परिजनों तथा अज्ञात ब्लॉक कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अभिलेखों की पड़ताल की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

15 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

15 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago