पुलिस अधीक्षक ने थाना दरगाह शरीफ का औचक निरीक्षण किया

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक बहराइच वृन्दा शुक्ला द्वारा थाना दरगाह शरीफ का औचक निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क पर प्रार्थना पत्रों की पेंडेंसी की समीक्षा की गई l व सभी प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर पर चढ़ाकर उन पर विधिवत कार्यवाही के उपरांत फीडबैक लेने के लिए थाना प्रभारी को आदेशित किया गया। साथ ही महिला आगंतुकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया, माल मुकदमाती को क्रमवार तथा वर्षवार लगाने के लिए बताया गया एवं आकस्मिक रूप से पुराने मालों को खोज कर दिखलाने के लिए बताया गया l निस्तारित प्रार्थना पत्रों में फोन करके फ़ीडबैक लिया गया। मेस में साफ-सफाई तथा एक फिक्स मेनू के तहत खाना बनाने के लिए कहा गया। एनसीआर रजिस्टर की समीक्षा कर पुराने एनसीआर प्रकरण जिनमें अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है में 48 घंटे के अंदर सारी कार्यवाही समाप्त कर, अनुपालन आख्या प्रेषित करने हेतु आदेशित किया गया। थाने पर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई एवं उनमें से लंबित गंभीर अपराधों में त्वरित खुलासे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक द्वारा हवालात के ग्रिल के बीच जाली लगवाने को निर्देशित किया गया, ताकि कोई बंदी अपने आप को ग्रिल के सहारे नुकशान न पहुँचा सके।
थाने में शौचालयों की बेहतर साफ सफाई तथा पानी की उपलब्धता के बारे में प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।थाना दरगाह शरीफ पर बड़ी संख्या में पिछले वर्ष की लंबित विवेचनायें पायी गयी, जिनके निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

9 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

9 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

9 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

10 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

10 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

10 hours ago