महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा ने बलिया नाला छठ घाट, जिला उद्योग पोखरा, हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर और राम जानकी मंदिर का निरीक्षण कर 22 जनवरी को राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के के संदर्भ में निरीक्षण कर साफ-सफाई और दीपोत्सव आयोजित करने के संदर्भ में निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने बलिया नाला स्थित छठ घाट को देखा और नाले पर छठ घाट की साफ–सफाई कर 22 को दीपोत्सव आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर और राम जानकी मंदिर को भी देखा और नगर पालिका को मंदिरों के रंग–रंगने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने ने कहा कि इस अवसर पर घाट और मंदिरों को सुंदर ढंग से सजाएं।उन्होंने जिला उद्योग स्थित पोखरे का भी अवलोकन करते हुए उसकी साफ–सफाई और सजावट के विषय में जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एक बेहद महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन है और इसके संदर्भ में शासन के निर्देशानुसार सभी मंदिरों और सार्वजनिक भवनों की साफ–सफाई और साज -सज्जा को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की इस अवसर पर मंदिरों में भजन कीर्तन आदि का भी आयोजन करें।इस दौरान एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, ईओ नगर पालिका परिषद आलोक कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें।
मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…
डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…
फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…