पुलिस अधीक्षक ने यातायात जागरुकता माह का किया समापन

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों सहित नुक्कड़ नाटक की टीम व आम जनता के नेक आदमी को हेलमेट व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। वृहस्पतिवार को यातायात माह के समापन अवसर पर सक्सेना चौराहे पर पुलिस अधीक्षक डा कौस्तुभ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समापन समारोह का शुभारम्भ किया गया जहां कार्यक्रम में उपस्थित सभी आमजनों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी । कार्यक्रम में यातायात माह के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों व एनसीसी कैडेट व सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आम जनता के नेक आदमी को हेलमेट व प्रशस्ति पत्र देकर भविष्य में भी इसी प्रकार जन सहयोग की भावना से काम करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा यातायात माह के दौरान जनपद के विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों में आयोजित यातायात जागरुकता सम्बन्धित क्विज,निबन्ध प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र ,छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व सांत्वना पुरस्कार वितरित कर उन्हे अपने आस-पास के लोगों को भी यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली आनन्द कुमार गुप्ता, प्रभारी यातायात निरीक्षक रामकृष्ण यादव, एव अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण छात्र/छात्राएं व संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात माह के दौरान जनपद के समस्त थाना प्रभारियों,प्रभारी यातायात द्वारा पूरे माह स्कूलों,कॉलेजों,बस स्टैण्ड,चौराहा व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर,बैनर,पम्पलेट वितरित कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक करते हुए यातायात नियम का पालन करने हेतु अपील की गयी तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले दुपहिया/चारपहिया वाहन चालकों के विरूद्ध सघन अभियान चलाया गया । जिसके परिणाम स्वरूप जनपदीय पुलिस द्वारा नवम्बर में यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 7833 चालान किए गए एवं 938750/- नौ लाख अड़तीस हजार सात सौ पचास रूपये का शमन शुल्क वसूला गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago