विष्णु मंदिर पर सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कहां जाता है कि वह दिन जेठ मास का मंगलवार का ही दिन था, जब राम भक्त हनुमान ने बूढ़े व्यक्ति का शरीर धारण किया था।तब से जेठ मास के मंगलवार को बुढ़वा मंगल कहा जाने लगा। जेठ मास के मंगलवार के दिन प्रभु श्री राम का बजरंगबली से मिलन हुआ था, इसलिए इस दिन को बड़ा मंगल कहा जाने लगा। आज के दिन बजरंगबली की पूजा का विशेष महत्व है,आज के ही दिन बजरंगबली की पूजा करने से दुख ,तकलीफ, भय और सभी परेशानियां दूर होती हैं। इस दिन बजरंगबली के मंदिर में पूजा करने से सभी मनोकामना की पूर्ति होती है। आज भारत विकास परिषद की राघव शाखा की सभी सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह के सहयोग से अति प्राचीन विष्णु मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ.श्वेता सिंह ने बताया कि विश्व कल्याण की कामना के लिए हम सभी लोगों ने बड़े मंगलवार के दिन विष्णु मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया, तथा गरीब लोगों में मिष्ठान वितरित कराया। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि, सभी लोग सुखी रहे, दीर्घायु हो,स्वस्थ रहें, निरोग रहे।इस अवसर पर डॉ. एल.बी.पांडेय, डॉ. राज,तान्या, इशिता, वैशाली, प्रीति गुप्ता , मीना सिंह, पुष्पा शाह, लक्ष्मी,पुजारी शिवम् पांडेय आदि श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

1 hour ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

3 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

4 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

4 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

4 hours ago